20210214 152944

देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण के पुख्ता इंतजाम : उपायुक्त.

गिरिडीह : बसंत पंचमी के आगमन के पूर्व बाबा मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री सुबह-सुबह बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निदेशित किया गया कि वे जलार्पण की गति को बढ़ायें, ताकि कतार को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि मिथिलांचल से विशेष कांवर लेकर पहुंचने वाले तिलकहरुए श्रद्धालु दर्जनों टोलियों में बाबा दरबार पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर कार्यालय स्तिथ कंट्रोल रूम से लगातार सीसीटीवी कैमरे से व्यवस्थाओं की निगरानी करते दिखे। साथ ही उपायुक्त ने शीघ्र दर्शनम काउंटर, क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं हेतु की गई सुविधाओं का निरीक्षण के अलावे मंदिर प्रांगण स्तिथ स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं हेतु की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव एवं संबंधित अधिकारियों आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via