खलारी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन एवं दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच चल रहा अवरोध समाप्त.

खलारी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन एवं दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच चल रहा अवरोध समाप्त.

मैकलुस्कीगंज : खलारी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन एवं दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच डेढ़ माह से चला आ रहा औद्योगिक अवरोध रविवार को प्रबंधन एवं यूनियन के बीच सकारात्मक सहमती के बाद समाप्त हो गया। इस संबंध में यूनियन महासचिव उमाकांत झा ने रविवार को बताया कि प्रबंधन के द्वारा यूनियन की विभिन्न मांगों पर सहमती प्रदान किया गया है। जिसमें कामगारों का हटाया गया उपस्थिति रजिस्टर को तत्काल रविवार से पुनः लागु किया गया और रविवार को ही कामगारों की उपस्थिति भी दर्ज कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कामगारों के नवंबर और दिसंबर दो माह का वेतन का भुगतान भी किया गया। इसके अलावा प्रबंधन की ओर से आश्वासन किया गया कि अन्य मांगों पर भी जल्द ही वार्ता कर उनका निराकरण किया जाएगा। इधर वेतन भुगतान के दौरान यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा एवं यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह बिट्टु भी उपस्थित थे। वहीं उद्योग हित में यूनियन एवं प्रबंधन के बीच हुई सकारात्मक पहल से कामगारों में हर्ष व्याप्त है।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now