दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन का 11 सुत्री मांगों को लेकर धरना जारी.
खलारी : दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन का 11 सुत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह बिट्टु की अध्यक्षता में जारी रहा। यूनियन की मांगों के समर्थन में प्रतिदिन विभिन्न यूनियनों एवं सामाजिक संगठन जुड़ रहे है। दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखण्ड कमिटी एवं सुदर्शन समाज के लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
वहीं शुक्रवार को धरना स्थल पर शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकैत उरांव का शहादत दिवस भी मनाया गया। मौके पर धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दोनों शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। धरना में मुख्य रूप से उपस्थित झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा ने कहा कि दो दिनों से यूनियन के साथ फैक्ट्री के कामगार आन्दोलनरत है लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन का रैवया बिल्कुल अड़ियल व असंवेदनशील बना हुआ है। कहा कि जब तक कामगारों का बकाया वेतन, सेवानिवृत कामगारों का बकाया ग्रेच्यूटी का भूगतान प्रबंधन नही करती है। साथ ही फैक्ट्री में सीमेंट उत्पादन करने को लेकर ठोस पहल नही करती है तबतक फैक्ट्री के अन्दर कोयला का व्यापार नही करने दिया जाएगा और न ही फैक्ट्री से कोई भी समान जाने दिया जाएगा। इधर धरना प्रदर्शन के दौरान खलारी सीओ रविकिशोर राम भी धरना स्थल पर पहुंचे और यूनियन प्रतिनिधियों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा किया। उन्होने समस्या जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन का संचालन सुरेन्द्र चौहान ने किया।
धरना में खलारी सीमेंट फैक्ट्री यूनियन के महामंत्री युके झा, खलारी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिंह मिन्टू, रतन मिश्रा, तनवीर आलम, झामुमो खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, महेन्द्र चौहान, जैनूल खान, सुदर्शन समाज के प्रदेष उपाध्यक्ष बबलू राम, अशोक राम, सुरेन्द्र राम, नरेश राम, रविन्द्रनाथ चौधरी, रमण सिंह बंटी, मोनू सिंह, बाबू खान, रवि उरांव, अजय गुप्ता, अजय केशरी, आदि शामिल थे।
खलारी, मो मुमताज़

















