20210107 184055

11सूत्री मांगो को लेकर फैक्टरी गेट के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना.

खलारी : दी खलारी सीमेन्ट फैक्टरी वर्क्स युनियन ने गुरूवार को अपनी 11सूत्री मांगो को लेकर फैक्टरी गेट के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना का शुरूआत किया । धारणा युनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में शुरूआत किया गया। धरना में द खलारी सीमेन्ट फैक्टरी युनियन के आलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल के महासचिव राजन सिंह राजा सहित एन के एरिया संयुक्त मोर्चा मे शामिल विभिन्न संगठनों के नेता उपस्थित थे। वही प्रखण्ड कांग्रेस कामेटी, युथ कांग्रेस, झारखंड क्रान्तिकारी मजदूर युनियन, एवं बिरसा फूले अम्बेडकर सेवा संधर्ष समिति के लोग भी उपस्थित थे।

धरना के दौरान फैक्टरी कामगारों एवं उपस्थित युनियन के नेताओं ने फैक्टरी प्रबन्धन के खिलाफ नारे बाजी किया। धारणा को संबोधित करते हुए राजन सिंह राजा ने कहा कि फैक्टरी कामगारों को अपना मासिक वेतन पाने के लिए भी आन्दोलन करना पड रहा है जो एक बडी विडम्बना है फैक्टरी प्रबन्धन की मंशा फैक्टरी चलाने की नहीं बल्कि प्रबन्धन कामगारों के हक को न देकर और युनियन को झूठ बोल कर फैक्टरी में लगी मशीनों को स्क्रेप बता कर बेचने का काम कर रही है। प्रबन्धन के द्वारा कामगारों का शोषण मजदूरों के लिए बनाए गए कानूनों और अधिकारों को ताक में रख किया जा रहा है।

उन्होंने प्रबन्धन को चेताया कि जब तक युनियन की 11सूत्री मांगो को मान नहीं लिया जाएगा तब तक अंदोलन जारी रहेगा। एन के एरिया संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रबन्धन को आगाह करते हुए कहा कि प्रबन्धन मजदूरों के हक और अधिकार के साथ खिलवाड़ बंद करें और सीमेंट फैक्टरी युनियन की 11सूत्री मांगो को लेकर युनियन के साथ वार्ता करे। वही विनय सिंह मानकी ने कहा कि फैक्टरी कामगार आज बहुत ही परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं इस कोरोना काल में यहा के कामगार बहुत सी परेशानी से जूझ रहे हैं और इस दौर मे प्रबन्धन द्वारा कामगारों के साथ बहुत ही निंदनीय और अमानवीय बर्ताव कर रही जो की बहुत गलत है।

धरना को संयुक्त मोर्चा के नेता शैलेश कुमार, डी पी सिंह, नारायण यादव, हरेन्दर सिंह, के आलावा खलारी सीमेन्ट फैक्टरी युनियन के महामंत्री युके झा कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह बिट्टू खलारी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिंह मिन्टू ,तनवीर आलम सहित अन्य ने धारणा को संबोधित किया। वही युनियन की ओर से निर्णय लिया गया कि जब तक युनियन की मांगो को मान नहीं लिया जाएगा तब तक अंदोलन युनियन मजदूरों के साथ अंदोलन जारी रहेगा।

खलारी सीमेन्ट फैक्टरी वर्क्स युनियन ने गुरूवार को अपनी 11सूत्री मांग
(1) 1997 से पहले सेवा निवृत्त कामगारों के साथ जिन कामगारों की सेवानिवृत्त होने के बाद मृत्यु हो गई है वैसे ग्रेजुएटी का भुगतान।
(2) बाकाया बिजली बिल का भुगतान।
(3) फैक्टरी की अन्य देनदारी का भुगतान ।
(5) फैक्टरी में शुद्ध जल, शुलभ शौचालय, अग्नि शामक यंत्र अस्पताल में डाक्टर नर्स।
(6) कामगारों का समय पर भुगतान के साथ अन्य कई मांगे शामिल हैं।

खलारी, मो मुमताज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via