झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 72673 पहुंचा

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 72673 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 1321 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 1599 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 8 मरीजों की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 176, बोकारो से 50, चतरा से 3, देवघर से 54, धनबाद से 111, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 361, गढ़वा से 71, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 32, गुमला से 15, हजारीबाग से 141, जामताड़ा से 19, खूंटी से 3, कोडरमा से 18, लातेहार से 16, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से 28, पलामू से 20, रामगढ़ से 43, सहिबगंज से 13, सराईकेला से 34, सिमडेगा से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 36 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 72673 पोजिटिव केस, 13504 सक्रिय केस, 58543 मरीज ठीक हुए और 626 मौतें शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow