रामगढ़ में पेट्रोल पंप कर्मी से 6.50 लाख की लूट

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दानिश पेट्रोल पंपकर्मी से दिनदहाड़े 6.50 लाख की लूट हो गई. बाइक सवार पांच लुटेरों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. दानिश पेट्रोल पंप हेहल का कर्मी राजेंद्र पेट्रोल पंप का साढे छह लाख रुपये लेकर एसबीआई बैंक बरकाकाना में जमा कराने जा रहा था. इसी दौरान घुटवा कब्रिस्तान के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और बैग सहित मोबाइल लूट लिया. घटना के  बाद एसडीपीओ पतरातू, बरकाकाना ओपी प्रभारी सहित जिले की टीम सक्रिय हो गई है. अपराधियों की तलाश जारी है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बरकाकाना ओपी प्रभारी राजेंद्र, पतरातू के एसडीपीओ सहित जिले की कई टीमें अपराधियों की पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पांचों अपराधी दो बाइक पल्सर और यामाहा R15 बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस ने जब पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालनी की कोशिश की तो पता चला रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है. सीसीटीवी कैमरा केवल दिखावे के लिए लगा है. फिलहाल पुलिस अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर रही है. 

पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि राजेंद्र दो दिनों के सेल का रुपया लेकर बरकाकाना एसबीआई बैंक में जमा करने जा रहे थे, हमलोगों को सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास उनके साथ मारपीट कर पैसा और मोबाइल लूट लिया गया है. 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow