झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 107921 पहुंचा.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 107921 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 233 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 191 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 02 मरीज की मौत हुई है.
झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 93, बोकारो से 11, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 13, दुमका से 5, पूर्वी सिंहभूम से 28, गढ़वा से 5, गुमला से 4, गिरिडीह से 3, गुमला से 4, जामताड़ा से 2, खूंटी से 4, कोडरमा से 3, लातेहार से 1, लोहरदगा से 3, पलामू से 1, रामगढ़ से 27, साहिबगंज से 5, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 6 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.
झारखण्ड में अबतक 107921 पोजिटिव केस, 2242 सक्रिय केस, 104724 मरीज ठीक हुए और 955 मौतें शामिल हैं.

















