जेल से फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लालू : सुशील मोदी.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नें लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होनें कहा है कि लालू यादव जेल से फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वे एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं। सुशील मोदी ने खुद फोन कर लालू प्रसाद से बातचीत करने का दावा भी किया। इसकी जानकारी उन्होनें ट्वीट के माध्यम से दी है। सुशील मोदी नें लालू के द्वारा इस्तेमाल किये गए मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक किया है, जब इस नम्बर की जांच की गई तब यह नम्बर इरफान का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद के एक सेवादार का नाम भी इरफान अंसारी है, जो लगातार लालू की सेवा में लगा हुआ है। गौरतलब है कि इस समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल के सजायाफ्ता कैदी हैं. वे अपना इलाज रिम्‍स के डायरेक्‍टर के बंगला में रहकर करा रहे हैं.

जेल से फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लालू : सुशील मोदी.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीम को लालू प्रसाद यादव पर बिहार में एनडीए सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि लालू एनडीए विधायकों को फोन कर उन्हें मंत्री पद का प्रलोभन दे रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हुआ है। राज्य की 243 सीटों की विधानसभा में एनडीए पास 125 सीटें हैं जबकि महागठबंधन के पास 110 सीटें हैं।

जेल से फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लालू : सुशील मोदी.

गौरतलब है कि प्रदेश बीजेपी लगातार लालू प्रसाद यादव द्वारा जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगाते रही है। प्रदेश बीजेपी ने बिहार चुनाव के वक़्त भी यह आरोप लगाया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में रिम्स के डायरेक्टर का बंगला जहां लालू यादव इलाज़रत हैं वह पूरी तरह से आरजेडी दफ्तर के रूप में काम कर रहा था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now