कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन.

Share
Link copied

Team Drishti.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे फैसल पटेल ने लिखा है बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्धना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी जाना जाता था. अहमद पटेल 71 साल के थे और करीब एक महीना पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था,  लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow