IMG 20210405 WA0103

खलारी प्रखण्ड के तीन पंचायतों में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर, कुल 411 लोगों को लगा कोरोना का टीका.

खलारी : खलारी प्रखण्ड के तीन पंचायतों में सोमवार को लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में कुल 411 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बुकबुका पंचायत स्थित डीएवी स्कूल खलारी में लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन के विशेश शिविर मुख्य रूप से बुकबुका पंचायत मुखिया सोमरी राम व उपमुखिया दीपक कुमार प्रसाद उपस्थित थे। शिविर में वैक्सीन देने का कार्य सुबह 11 बजे से आरंभ किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैक्सीन लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 301 लोगों को वैक्सीन दिया गया। वहीं सीसीएल अस्पताल डकरा में लगाए गए शिविर में 65 तथा मायापुर पंचायत में 45 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शिविर में एमपीडब्ल्यू सुमित कुमार, पंचायत सेवक कार्तिक सिंह मुण्डा, एएनएम सिन्टु कुमारी, जेएसएलपीएस से संगीता नाग, सेविका अन्नी देवी, इंदु देवी, सहिया रीता तिर्की, सीतामणी देवी, सुनीता देवी, खीरस्त नीरा गिद्, आदित्य नाथ झा, राजेश साव, कम्प्यूटर आपरेटर, सुरज कुमार, नवीन कुमार, अमीत यादव, पंचायत समिति मुन्ना सिंह, वार्ड सदस्य निशा कुमारी, अनुप अंसारी आदि मौजूद थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via