खलारी में 309 लोगों की जांच में दो पाॅजिटिव, 130 लोगों ने ली वैक्सीन.

खलारी में 309 लोगों की जांच में दो पाॅजिटिव, 130 लोगों ने ली वैक्सीन.

Share
Link copied

खलारी : प्रखण्ड के चार जांच केन्द्रों में षनिवार को 309 लोगों की कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें दो लोग पाॅजिटिव मिले। प्रखण्ड के बुकबका डीएवी स्कूल जांच केन्द्र में 100, चूरी पूर्वी पंचायत भवन में 125 एवं हुटाप पंचायत भवन 60 लोगों की जांच हुई जहां सभी निगेटिव रहे। वहीं डकरा सेन्ट्रल अस्पताल में 24 लोगों की जांच में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा खलारी डीएवी स्कूल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर एवं डकरा सेन्ट्रल अस्पताल में 130 लोगों को वैक्सीन दिया गया। खलारी डीएवी स्कूल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में 18 प्लस उम्र के 63 तथा 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र वाले 57 लोगों ने वैक्सीन लिया।

वहीं डकरा सेन्ट्रल अस्पताल में 10 लोगों को वैक्सीन दिया गया। 30 मई रविवार को डीएवी स्कूल वैक्सीनेषन सेंटर में 18 प्लस और 45 वर्श और उससे अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेषन जारी रहेगा। साथ ही डीएवी स्कूल, चूरी उत्तरी पंचायत भवन एवं लपरा पंचायत भवन में कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। वैक्सीनेशन व जांच करने में एमपीडब्लू सुमित कुमार, एएनएम सिन्टु कुमारी, मीना कुमारी, अपर्णा उरंाव, पंचायत सेवक कमला गंझू, करमु कण्डिर, सहिया ममता कुमारी, अनिता देवी, भगवती देवी, सरस्वती देवी, कम्प्यूटर ऑपरेटर सूरज कुमार, नवीन कुमार, आदित्यनाथ झा के अलावा सेंट्रल अस्पताल डकरा के मेडिकल स्टाॅफ आदि का सहयोग रहा।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow