सीसीएल सेन्ट्रल अस्पताल एवं बुकबुका पंचायत में 81 लोगों ने ली वैक्सीन.

सीसीएल सेन्ट्रल अस्पताल एवं बुकबुका पंचायत में 81 लोगों ने ली वैक्सीन.

Share
Link copied

खलारी : खलारी प्रखण्ड के सीसीएल सेन्ट्रल अस्पताल एवं बुकबुका पंचायत स्थित डीएवी स्कूल में लगाए गए कैम्प में सोमवार को कुल 81 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लिया। सीसीएल सेन्ट्रल अस्पताल में 38 लोगों ने वैक्सीन लिया वहीं डीएवी स्कूल केन्द्र में 43 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया।

इधर खलारी बीडीओ लेखराज नाग ने बताया कि खलारी के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट उपलब्ध हो गया है। मंगलवार को निर्धारित डीएवी स्कूल खलारी तथा मायापुर सचिवालय में जांच किया जाएगा तथा वैक्सीन दिया जाएगा। वैक्सीनेशन में एमपीडब्ल्यू सुमित कुमार, एएनएम मीना कुमारी, सहिया, पंचायत सेवक, सीसीएल सेन्ट्रल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ आदि का सहयोग रहा।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow