गोड्डा में साइबर ठग गिरफ्तार: पेड़ के नीचे बैठकर कर रहा था ऑनलाइन फ्रॉड, दो मोबाइल और तीन ATM कार्ड बरामद
गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरोतिया में नदी पुल के आगे सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर साइबर फ्रॉड कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे दबोच लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को 28 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 5:05 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सरोतिया गांव में सड़क किनारे पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति साइबर ठगी कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहुंची टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरदयाल मंडल (उम्र करीब 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामजीवन मंडल, निवासी कसवा गोड्डा, थाना गोड्डा (मुख्य), जिला गोड्डा बताया। भागने के कारण पर टालमटोल करने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि वह पेड़ के नीचे बैठकर साइबर ठगी का काम करता है।
आरोपी के पास से पुलिस ने एक हरा रंग का iPhone 11 मोबाइल (Airtel सिम लगा हुआ, एक नीला रंग का Redmi मोबाइल (Airtel सिम लगा हुआ, सिम नंबर, तीन ATM कार्ड, YES BANK VISA Platinum Card, Omini Card Rupay Prepaid Card और Equitas Bank Visa Platinum Card बरामद किया गया है।
इस मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 212/2025 दिनांक 28.10.2025 को दर्ज किया गया है। 316(2)/318(4) भादवि तथा 66(C)/66(D) IT एक्ट की धाराएं लगाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
















