IMG 20201218 WA0047

युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के गिरिडीह-डुमरी रोड के बदडीहा के गुजियादिह राजा बंगला हवेली में आज 25 वर्षीय युवक का शव मिला। कई दशकों से यह हवेली सुनसान था। लिहाज़ा सूनसान हवेली में शव मिलने के बाद काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर के साथ एसआई जित्तेन्दर सिंह, प्रकाश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। और घटना का जायजा लिया।

फिलहाल मृत युवक की पहचान नही हो पाया है। लेकिन युवक का दर्दनाक तरीके से हत्या किया गया। सिर पर ही धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक की हत्या करने के बाद शव को नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। जिस जगह हत्या के बाद शव पाया गया। वहा खून भी बिखरे थे। इधर शव मिलने के बाद लोगो की भीड़ जुटी, तो यह भी बात सामने आया कि घटनास्थल से कुछ दूर पर महेशलून्दी गांव से एक युवक के गायब होने की बात सामने आई। गायब हुए युवक का नाम रंजीत शाव के रूप में सामने आया। इलाके के शिवनाथ साव की माने तो गायब युवक के पिता उत्तम साव बताए जा रहे है। ऐसे में स्पस्ट नही हुआ है कि हवेली से मिला शव इसी युवक का है या किसी और का।

लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गायब युवक और हवेली से मिला शव एक ही है। क्योंकि लोगों की माने तो शव से कुछ दूर पाया गया ब्लूटूथ गायब युवक के होने की बात कही जा रही है। इधर हवेली के भीतर मिले शव से कुछ दूर पर ही पुलिस ने बियर के बोतल भी बरामद किया है।

Share via
Share via