20260107 082139

दिल्ली: तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण पर MCD का बुलडोजर एक्शन, पथराव के बाद तनाव

नई दिल्ली : दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों पर हुई इस कार्रवाई में 17 से अधिक बुलडोजर और JCB मशीनें लगाई गईं। कार्रवाई आधी रात करीब 1:30 बजे शुरू हुई, जो मूल रूप से सुबह के लिए निर्धारित थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्रवाई के दौरान मस्जिद से सटे अवैध ढांचों जैसे बारात घर, डिस्पेंसरी, लाइब्रेरी और कुछ दुकानों को ध्वस्त किया गया। MCD अधिकारियों के अनुसार, ये निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे थे और हाईकोर्ट के नवंबर 2025 के आदेश के तहत इन्हें हटाया गया। कोर्ट ने रामलीला मैदान क्षेत्र में करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पथराव में 5 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देशों पर MCD ने कार्रवाई की। कुछ उपद्रवियों ने पथराव करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति जल्द काबू में कर ली गई। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।”

मस्जिद प्रबंधन समिति ने अतिक्रमण हटाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन अंतरिम रोक नहीं मिली। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Share via
Share via