20260109 221838

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त हुए 15.53 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा भी मिली

देवघर : विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 18 दानपात्रों को खोला गया। उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक के निर्देश पर मंदिर प्रशासन की देखरेख में सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुलिस बल की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दानपात्र खोलने की निगरानी दंडाधिकारी डॉ. विवेक कश्यप और बाबा मंदिर दीवान सोना सिन्हा ने की। दानपात्रों से निकली राशि को तुरंत बोरे में बंद कर पुलिस सुरक्षा में मंदिर प्रशासनिक भवन लाया गया, जहां बाबा मंदिर दारोगा और कर्मचारियों की मौजूदगी में गिनती शुरू हुई।

गिनती पूरी होने के बाद कुल 15 लाख 53 हजार 215 रुपये।नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा दान स्वरूप 1525 नेपाली मुद्रा, एक अमेरिकी डॉलर और 10 दिरहम भी मिले, जिन्हें विधिवत अभिलेख में दर्ज किया गया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित यह दानराशि मंदिर के प्रबंधन, सुविधाओं के विस्तार और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करने में उपयोग की जाएगी। यह श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमाण है कि देश-विदेश से आने वाले भक्त बाबा बैद्यनाथ के चरणों में उदारतापूर्वक दान कर रहे हैं।

इस दौरान प्रबंधक रमेश परिहस्त, लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, राजनारायण श्रृंगारी, आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा, नंदलाल झा, शशि मिश्रा, चंदन राउत, संतोष पांडे, कमल पासवान, संतोष पंडित, मुक्तानंद झा, विजय झा, निहाल सरेवार, सुबोध वर्मा, प्रदीप झा, भोला भंडारी सहित कई मंदिर कर्मचारी मौजूद रहे।

Share via
Share via