बाबा मंदिर के दानपात्र खोले गए, 19.59 लाख रुपये सहित सोना-चांदी और ऐतिहासिक सिक्का प्राप्त

बाबा मंदिर के दानपात्र खोले गए, 19.59 लाख रुपये सहित सोना-चांदी और ऐतिहासिक सिक्का प्राप्त

Share
Link copied

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी दी कि आज दिनांक 24.07.2025 को बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की कड़ी निगरानी में खोला गया। दानपात्रों की गिनती के पश्चात कुल 19,59,565 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त 6875 नेपाली नगद, 750 ग्राम चांदी, 23 ग्राम सोना, और वर्ष 1919 का एक ऐतिहासिक चांदी का सिक्का दान स्वरूप प्राप्त हुआ।

दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया, और निकली गई राशि को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया। मंदिर प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow