झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी: रांची सहित पूरे राज्य में आज रहेगा शुष्क मौसम, खूंटी रहा सबसे ठंडा जिला
रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज (10 जनवरी) रांची सहित पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर महसूस होगा। राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 3°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21°C से 27°C तक पहुंच सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 9°C रह सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। निवासियों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
झारखंड के विभिन्न इलाकों की बात करें तो राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में ठंड अधिक तीव्र है। उत्तरी-पूर्वी झारखंड देवघर, धनबाद में अधिकतम तापमान 23-24°C, न्यूनतम ताऊमान 9-10°C रहेगा। उत्तरी-पश्चिमी झारखंड कोडरमा, गढ़वा में अधिकतम तापमान 22-24°C, न्यूनतम तापमान 6-9°C रहेगा। मध्य झारखंड रांची, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 22-24°C, न्यूनतम तापमान 4-9°C रहेगा, वहीं दक्षिणी झारखंड जमशेदपुर, सिमडेगा आदि में अधिकतम तापमान 25-27°C, न्यूनतम तापमान 6-10°C रहेगा
IMD ने अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर जारी रह सकती है। राज्य में कहीं भी बारिश या ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।
झारखंड में हाल के दिनों में सबसे अधिक ठंड खूंटी जिले में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 1.5°C तक पहुंच गया। इसके बाद डाल्टनगंज (3.2°C) और बोकारो (3.3°C) सबसे ठंडे रहे। वहीं, हजारीबाग में भी 2.9°C का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है, और कई जिलों में सुबह के समय पाला पड़ने की खबरें हैं। IMD ने 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि शामिल हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। निवासियों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
















