IMG 20201025 WA0068

कंधे पर उठा कर विसर्जन के लिए मां दुर्गे की प्रतिमा ले जाते हैं भक्त.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर मां गढ़देवी मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा जी की प्रतिमा का विधिवत आज विसर्जन कर दिया गया. मां दुर्गे की प्रतिमा को शहर वासियों ने अपने कंधे में उठा कर विसर्जन किया.

स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर परिसर से सोनपुरवा तालाब तक कंधे पे उठाकर माता जी की प्रतिमा को विधिवत पूजा अर्चना कर तालाब में विसर्जन किया. इस दौरान शहरवासियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था इंतज़ाम किया गया था. शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. गौरतलब है कि मां दुर्गे का विसर्जन करनें का यह परंपरा वर्षों से अनवरत चली आ रही है.

Share via
Share via