20251103 113920

सिमडेगा के यमुनाखैर में धूमधाम से मनाया गया देवोत्थान महोत्सव, पारंपरिक गीत-संगीत ने बांधा समा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिला अंतर्गत पिथरा पंचायत के यमुनाखैर गांव में रविवार की रात पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच देवोत्थान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के बाद रात में सरना म्यूजिकल ग्रुप, छत्तीसगढ़ के गायक कलाकारों ने ठेठ नागपुरी गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने फीता काटकर किया। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि “पूजा परंपरा, गीत, संगीत और नृत्य सनातन संस्कृति की पहचान हैं, जिन्हें हमें मिलजुलकर संरक्षित रखना चाहिए।”

गायक विशेश्वर सोनी, नीलांबर सिंह, मनीष बड़ाईक, गायिका खुशबू कुमारी, कुंती देवी, ललिता देवी और संगीतकार नंद किशोर राम, रामलाल राम, कर्मवीर चौधर, सुरेश मोदी, सुंदर राम की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दर्शक देर रात तक समूह नृत्य करते रहे और नागपुरी धुनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया अनिल उरांव ने भी अपने विचार रखे, जबकि पुरुषोत्तम दास ने मंच संचालन किया। महोत्सव को सफल बनाने में गणेश सिंह, फिरुवा प्रधान, कृष्णा सिंह, दुबराज सिंह, जगेश्वर सिंह, राम सुदन प्रधान, कुलदीप प्रधान, दिनेश प्रधान, श्रवण कुमार गोसाई, भागीरथी सिंह, सुभाष सिंह, रविंद्र सिंह, सिकंदर प्रधान, हरिंद्र प्रधान, अर्जुन सिंह और मनीष सिंह सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share via
Share via