20260302 123959

धनबाद राजगंज: दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर तड़के बड़ा हादसा, ट्रक-कंटेनर टकराए, कई घायल

धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में कोई जान-माल की गंभीर हानि नहीं हुई, लेकिन दोनों भारी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा महेशपुर मोड़ के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। एक भारी वाहन ने अचानक टेलर कट (अचानक दिशा बदलने) की कोशिश की, जिसके चलते पीछे से आ रहा डिलीवरी कंटेनर सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

टक्कर के तुरंत बाद सिक्स लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे लोग और स्थानीय निवासी काफी परेशान हुए। जाम की वजह से कई किलोमीटर तक यातायात ठप हो गया।

सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और कुछ ही देर में ट्रैफिक को सुचारू कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Share via
Share via