20201210 133812

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. देर रात धनबाद के राजगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है, एनएच 2 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे जा रही एक टेलर को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. सभी को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार कल देर रात करीब 1 बजे राजगंज के चाली बंगला के समीप एनएच- 2 पर यूपी से पश्चिम बंगाल जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अपने आगे चल रही टेलर को पीछे से टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना के बाद करीब तीन घंटे तक एनएच- 02 पर दोनों ओर सड़क जाम रहा। इस दौरान एनएच- 2 के दोनों लेन पर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी रही.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजगंज थाना की पुलिस ने तत्काल मृतकों और घायलों को धनबाद SNMMCH भिजवाया. इसके बाद क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटाया. जिसके बाद एनएच- 2 पर लगा जाम हट सका. क्षतिग्रस्त बोलेरो पर यूपी का नंबर प्लेट लगा है. जिसके आधार पर पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास कर रही है.

Share via
Share via