Dhanbad News :-आरती कुजूर ने दीं जानकारी:भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज
Dhanbad News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
भाजपा महिला माेर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में हाेगी। इसमें मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योति पांड्या, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हाेंगे। यह जानकारी शुक्रवार काे सर्किट हाउस में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने मीडिया काे दीं।
बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर, सांसद पीएन सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी भाग लेंगी।
महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि महिला माेर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक धनबाद में हाेना गर्व की बात है। महिलाओं में भाजपा का वैचारिक आधार बढ़ेगा। माैके पर रितू रानी सिंह, रमा सिन्हा, जया कुमार, किरण सिंह, रीता शर्मा, रीता प्रसाद, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी आदि माैजूद थे।

















