धनबाद को अपराध-मुक्त बनाने का ‘सिंघम’ वाला प्लान ,जेल से बाहर 3400 अपराधी को जयकांत शिकरे की तरह थाने में लगानी होगी हाजरी
धनबाद को अपराध-मुक्त बनाने का ‘सिंघम’ वाला प्लान ,जेल से बाहर 3400 अपराधी को जयकांत शिकरे की तरह थाने में लगानी होगी हाजरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अपराध साम्राज्य का अंतिम वार! SSP प्रभात कुमार अब “सिंघम” स्टाइल में धनबाद के 3400 खूंखार अपराधी जो बेल पर बाहर हैँ उन्हें “जयकांत शिकरे” की तरह थाने में लगाने होंगे हाज़री………
बाज बंशी की गूंज! सिंघम की दहाड़ गूंज रही धनबाद की गलियों में!
सुपरस्टार अजय देवगन की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर सिंघम की बिल्कुल वैसी ही धांसू तर्ज पर धनबाद को पूरी तरह अपराधमुक्त करने का विस्फोटक मास्टर प्लान धरातल पर उतर चुका है! जेल की सलाखों से बेल पर बाहर निकलकर आजादी का नशा चढ़ा रहे धनबाद के 3400 खूंखार अपराधियों को अब जयकांत शिकरे की तरह हर 15 दिन में सख्त हाजिरी लगानी पड़ेगी – एक मिनट की देरी भी बर्दाश्त नहीं! सिंघम की लाठी तैयार है, अपराधी सावधान!
बजाय फ्री घूमने के, अब होगी सख्त निगरानी!कोई चूक नहीं चलेगी,डायरेक्टर रोहित शेट्टी के एक्शन से प्रेरित ये सिस्टम अपराधियों की कमर तोड़ देगा।सिंघम की तरह धनबाद में भी सिस्टम का राज अपराधी बाहर दुनिया देखें, लेकिन कानून की गिरफ्त में!धनबाद को अपराध मुक्त बनाने के पुलिस ने यह पहल की है इससे कोयलाँचल अब सुरक्षित शहर बनेगा, जहां अपराध का नामोनिशान मिट जाएगा।
दरअसल धनबाद पुलिस के इस कदम से झारखण्ड पुलिस के लिए नाको चना चबाने वाले खूंखार वासेपुर के गैंग स्टार प्रिंस खान जैसे अपराधी जो आसानी से पुलिस को चकमा दे फरार हो जाते हैँ उन अपराधियों पर सिंघम स्टाइल काम करने से जिले से बाहर निकलना मुश्किल होगा और अपराध पर लगाम भी लगेगी।
फर्जी बेलरों पर पुलिस का शिकंजा – अब कोई नहीं बचेगा!
धनबाद पुलिस अब इन 3400 अपराधियों के बेलरों पर नजरें तरेर रही है। अगर कोई फर्जी बेलर निकला – जो कोर्ट को चकमा देकर अपराधियों को बाहर निकालवा रहा हो – तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी! फर्जी दस्तावेजों का खेल खत्म, अब असली न्याय की बारी। सिंघम स्टाइल में पुलिस की खोजी टीम हर कोने में छापा मार रही – फर्जी बेलर पकड़े गए तो सीधा जेल की सैर, कोई रहम नहीं!
अपराधियों पर लगाम, शहर पर राज – सिंघम का फुल एक्शन प्लान:……..
हाजिरी का डरावना नियम: जयकांत शिकरे की तरह हर 15 दिन पुलिस स्टेशन में हाजिर! चूक गए तो बेल कैंसल, वापस जेल की हवा खाओ।
3400 गुंडों की लिस्ट: सभी पर 24×7 निगरानी – बाहर दुनिया देखो, लेकिन कानून की जंजीरें कटेंगी नहीं। सिंघम की तरह सिस्टम का डर बनेगा!
*फर्जी बेलरों का सफाया: पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स सक्रिय – एक भी फर्जी बेलर नहीं बचेगा। कोर्ट को गुमराह करने वालों पर IPC की धाराएं चलेंगी, जमानत रद्द और सजा पक्की!*
*धनबाद का ट्रांसफॉर्मेशन: अपराध का काला साम्राज्य ढहेगा, रातें सुरक्षित होंगी, बच्चे बिना डर खेलेंगे। शहर चमकेगा जैसे सिंघम की चमचमाती यूनिफॉर्म!*
बहरहाल,धनबाद पुलिस का ये महा-ऑपरेशन अपराधियों की रीढ़ तोड़ देगा। फर्जी बेलरों का खेल समाप्त होंगी और थाने में खूंखार अपराधियों की हाजिरी से दूसरे अपराधियों में भी डर का माहौल कायम रहेगा। अब आने वाले समय में देखने वाली बात होंगी क्या धनबाद अब सिंघम का शहर बनने से अपराध पर प्रहार और अंकुश लग पायेगा! क्या ये क्रांति धनबाद को देश का सबसे सुरक्षित शहर बना देगी?

















