पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आज झारखंड बंद

पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आज झारखंड बंद

रांची/खूंटी : खूंटी जिले के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता एवं एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज पूरे झारखंड में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। यह बंद मुख्य रूप से हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुलाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

7 जनवरी 2026 को खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास सोमा मुंडा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सोमा मुंडा अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड आंदोलनकारी, शिक्षा प्रेमी और 22 गांवों के पारंपरिक मुखिया (पड़हा राजा) थे। उनकी हत्या जमीन विवाद।से जुड़ी बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें स्थानीय निवासी और रांची से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि, आदिवासी संगठनों का आरोप है कि मुख्य साजिशकर्ता और असली शूटर अभी भी फरार हैं, तथा पुलिस द्वारा केवल नाममात्र की कार्रवाई की जा रही है। संगठनों ने इसे आदिवासी समाज के अधिकारों और परंपराओं पर हमला करार दिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now