20251027 100731

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद बहाल हुई सीधी हवाई सेवा, इंडिगो की कोलकाता-ग्वांगझू फ्लाइट रवाना

कोलकाता : भारत और चीन के बीच पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सीधी हवाई सेवा रविवार रात को बहाल हो गई। इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता से ग्वांगझू (चीन) के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान रात 10 बजे सफलतापूर्वक रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह 2020 के बाद पहली उड़ान है जो किसी भारतीय शहर से चीन के लिए गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोविड-19 महामारी और उसके बाद भू-राजनीतिक तनाव के कारण 2020 में सभी सीधी उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं। अब इंडिगो की यह सेवा सप्ताह में कुछ दिन संचालित होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि उड़ान में अच्छी बुकिंग देखी गई है, और आगे अन्य रूट्स पर भी सेवा शुरू करने की योजना है। इससे भारत-चीन संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Share via
Share via