बोकारो लापता युवती पुष्पा महतो केस में हाई कोर्ट सख्त, संदिग्ध दिनेश का होगा नार्को टेस्ट

Share
Link copied

बोकारो लापता युवती पुष्पा महतो केस में हाई कोर्ट सख्त, संदिग्ध दिनेश का होगा नार्को टेस्ट

बोकारो लापता युवती पुष्पा महतो केस में हाई कोर्ट सख्त, संदिग्ध दिनेश का होगा नार्को टेस्ट

8 महीने बाद भी नहीं मिला युवती का सुराग, कोर्ट ने बोकारो एसपी को फटकार लगाई, दो सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

रांची /बोकारो : झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले की 18 वर्षीय लापता युवती कुमारी पुष्पा महतो के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मुख्य संदिग्ध दिनेश कुमार महतो का नार्को एनालिसिस टेस्ट (नार्को टेस्ट) कराने का निर्देश दिया है।

पुष्पा महतो पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह (सरदाहा) गांव की रहने वाली थी। वह 21 जुलाई 2025 को कॉलेज एडमिशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता है। लगभग 8 महीने बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार का आरोप है कि गांव के ही युवक दिनेश कुमार महतो के साथ पुष्पा का प्रेम प्रसंग था। उसी दिन दिनेश भी घर से गायब बताया गया था। परिवार ने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन प्रेम प्रसंग वाले एंगल पर गंभीर जांच नहीं हुई। पुलिस पर FIR दर्ज करने में 10 दिन की देरी का भी आरोप लगा है, जिससे जांच प्रभावित हुई।

मामला जब झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने पुलिस की लापरवाही पर फटकार लगाई। कोर्ट ने बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को तलब किया और पूछा कि इतने लंबे समय तक युवती का कोई पता क्यों नहीं चला।

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश:

मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट दो सप्ताह के अंदर कराया जाए।
टेस्ट की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए।
मामले की पूरी स्थिति रिपोर्ट (स्टेटस रिपोर्ट) भी अदालत को सौंपी जाए।

नार्को टेस्ट गुजरात के किसी मान्यता प्राप्त केंद्र पर कराया जा सकता है। परिवार अब हाईकोर्ट को अपनी आखिरी उम्मीद मान रहा है।परिजनों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और कुछ नेताओं से भी मदद मांगी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अगर किसी को पुष्पा महतो के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पिंडराजोरा थाना या बोकारो पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।यह मामला झारखंड में पुलिस की जांच प्रक्रिया और लापता युवतियों के मामलों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। हाईकोर्ट के इस सख्त आदेश के बाद अब नार्को टेस्ट से मामले में नई जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।