20210410 133549

अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, रविवार को बाजार बन्द रहने की खबर बिल्कुल गलत : डीसी रांची.

रांची : कई जगह यह अफवाह फैलाई जा रही है कि रविवार को बाजार, दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिला प्रशासन रांची इस अफवाह का खंडन करता है। राज्य सरकार के आदेशानुसार 8 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक रात्रि 8 बजे के बाद दुकानों/ प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। दिन भर बाजार बंद करने संबंधी कोई भी आदेश, निर्देश जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी जिम और पार्क 8 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक पूर्णतः बन्द रहेंगे।परन्तु बाजार रात्रि 8 बजे तक खुले रह सकते हैं। रात्रि 8 बजे के बाद ही दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। रांची वासियों से यह अपील है कि ऐसे किसी भी पूर्णतः बाजार बंदी की भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। शनिवार या रविवार के दिन भी बाजार यथावत 8 बजे रात्रि तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करें।

Share via
Share via