आपदा में सिविल डिफेंस” पर सेमिनार, वॉलंटियर्स को मिलेगा सम्मान और प्रशिक्षण

आपदा में सिविल डिफेंस” पर सेमिनार, वॉलंटियर्स को मिलेगा सम्मान और प्रशिक्षण

Share
Link copied

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में “आपदा में सिविल डिफेंस की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दयाशंकर मिश्र समेत कई अधिकारी और वॉलंटियर्स मौजूद थे। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर में बाढ़, एमजीएम अस्पताल में छज्जा गिरने जैसी आपदाओं के दौरान सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने समर्पण भाव से राहत और बचाव कार्य किया है। ऐसे सभी वॉलंटियर्स को सम्मानित करने की योजना है, साथ ही नए लोगों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल डिफेंस के चीफ अरुण कुमार ने कहा कि देश में आपात स्थिति के दौरान सायरन बजाने और ब्लैकआउट कराने का कानूनी अधिकार 1968 में लागू किया गया था, जिसे 2009 में संशोधित किया गया। उन्होंने बताया कि पहले सिविल डिफेंस द्वारा आग बुझाने और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब बाढ़, आग, सड़क दुर्घटना और भूकंप जैसी विभिन्न आपदाओं में भी वॉलंटियर्स सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेमिनार का उद्देश्य आपदा प्रबंधन में सिविल डिफेंस की भूमिका को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना रहा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।