one

बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 अंतर्गत ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) रथ को रवाना किया गया।

आज दिनांक 03 जून 2023 को समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 अंतर्गत ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, जीएम जेबीवीएनएल श्री पी. के. श्रीवास्तव एवं एसई श्री डीके सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ओटीएस रथ को रवाना किया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता श्री हिंमाशु कुमार, राजेश मंडल, सी.एम. शर्मा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि ओटीएस रथ के माध्यम से जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक के बिल में ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। बिजली बिल ब्याज माफी आसान किश्तों में होगी। घरेलु (शहरी एवं ग्रामीण) श्रेणी में 05 किलोवाट तक तथा कृषि एवं सिंचाई (आईएएस-1) निजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही बकायेदार विच्छेदित, लीगल नोटिस एवं सर्टिफिकेट केस घरेलु उपभोक्ता (शहरी एवं ग्रामीण) को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

जीएम जेबीवीएनएल श्री पी. के. श्रीवास्तव द्वारा भी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम ब्याज माफी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी।

 

Share via
Share via