अनंत सिंह जेल से होंगे रिहा: पटना के माल रोड पर भव्य स्वागत की तैयारी, समर्थकों में खुशी की लहर

अनंत सिंह जेल से होंगे रिहा: पटना के माल रोड पर भव्य स्वागत की तैयारी, समर्थकों में खुशी की लहर

पटना : मोकामा के चर्चित जदयू विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह आज दोपहर 2 बजे बेऊर जेल से रिहा होकर बाहर आएंगे। पटना हाईकोर्ट से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद करीब चार महीने बाद उनकी रिहाई हो रही है, जिससे उनके लाखों समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिहाई के बाद अनंत सिंह सीधे पटना स्थित अपने माल रोड वाले आवास पहुंचेंगे, जहां भव्य स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया है। समर्थक बड़े पैमाने पर जुटने वाले हैं, ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी जाएंगी और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। कई जगहों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें “छोटे सरकार का स्वागत” जैसे संदेश लिखे हैं।

अनंत सिंह को नवंबर 2025 में मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालतों ने जमानत खारिज कर दी थी, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने 19 मार्च को जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जैसे गवाहों को प्रभावित न करना, अन्यथा जमानत रद्द हो सकती है।

रिहाई के बाद अनंत सिंह राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की तैयारी में हैं। समर्थकों का कहना है कि “छोटे सरकार” की वापसी से मोकामा और बिहार की सियासत में नया जोश आएगा। माल रोड पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now