दुमका में 5 वर्षीय मासूम की रहस्यमयी मौत: क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, आंखे तक निकाल ली गयी ।
दुमका में 5 वर्षीय मासूम की रहस्यमयी मौत: क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, आंखे तक निकाल ली गयी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुमका, 30 दिसंबर : झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सारमीद केंदखपरा सीमा के पास सड़क किनारे पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को 5 वर्षीय हार्दिक कुमार राय का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि एक आंख तक गायब थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।
मीडिया खबरों के अनुसार, हार्दिक 21 दिसंबर की दोपहर घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। कई दिनों की तलाश के बाद ग्रामीणों को सड़क किनारे दुर्गंध आने पर शव का पता चला। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि मासूम का शव बेहद क्षतिग्रस्त हालत में था, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है।क्षेत्र में लगातार दूसरी बच्चे की हत्यायह घटना कोई इकलौती नहीं है। करीब तीन महीने पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में संत मोनिका आवासीय विद्यालय से लापता हुए एक अन्य बच्चे का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला था। उस मामले में भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश था और प्रदर्शन हुए थे।
इन लगातार घटनाओं से इलाके में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है, जिसमें हत्या के मकसद और संभावित आरोपियों की तलाश शामिल है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांगघटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इलाके में बच्चों को अकेले बाहर भेजने से अभिभावक डरने लगे हैं।दुमका पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित करने की बात कही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमयी हत्या का खुलासा होगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

















