20251018 124448

कोडरमा में गोबर से बने दीये और मूर्तियां बनीं दीपावली की शान, ग्रामीण महिलाएं दिखा रहीं आत्मनिर्भरता की राह

20251018 124448

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा में गोबर से बने दीये और मूर्तियां बनीं दीपावली की शान, ग्रामीण महिलाएं दिखा रहीं आत्मनिर्भरता की राह


कोडरमा, 18 अक्टूबर : इस दीपावली, कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के भखरा स्थित पहलवान आश्रम में गोबर से बने दीये और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां न केवल घरों को रोशन करेंगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में भी उम्मीद की नई लौ जलाएंगी। राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के मार्गदर्शन में स्थानीय महिलाएं गोबर क्राफ्ट के जरिए 15 प्रकार के पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बना रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण, गौसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल बन रहे हैं।यहां दीपावली और छठ पर्व के लिए गोबर से बने दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, द्वार झालर, शुभ-लाभ, स्वास्तिक चिन्ह, कप धूप, और “शुभ दीपावली” व “जय छठी मैया” जैसे नेम प्लेट तैयार किए जा रहे हैं।

Screenshot 20251018 123726

गोबर और लकड़ी के बुरादे से बने इन उत्पादों को धूप में सुखाकर आकर्षक रंगों से सजाया जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये उत्पाद न केवल इको-फ्रेंडली हैं, बल्कि उपयोग के बाद मिट्टी में मिलकर खाद बन जाते हैं, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष विजय कुमार, नीतू कुमारी और ईशान चंद महतो ने गुजरात के भूज से प्रशिक्षण लेकर गांव की महिलाओं को यह कला सिखाई। संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने बताया कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक की पूरी तैयारी है। हाल ही में रांची में आयोजित दीपावली मेले में इन उत्पादों को आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा विशेष स्थान दिया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने इनकी खूब सराहना की और खरीदारी भी की।

Screenshot 20251018 123740

मनोज दांगी ने बताया कि गोबर से बने ये उत्पाद रेडिएशन से बचाव में मददगार हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही, दूध न देने वाली गायों के गोबर का उपयोग कर गौसंरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Screenshot 20251018 123749

कभी नक्सल प्रभावित रहे सतगावां प्रखंड में आज पहलवान आश्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और गौसंरक्षण का त्रिवेणी संगम देखने को मिल रहा है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दीपावली, गोबर से बने इन अनूठे उत्पादों के साथ पर्यावरण और आत्मनिर्भरता की रोशनी फैलाएं।

Share via
Send this to a friend