जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कारीगरों से की मुलाकात, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कारीगरों से की मुलाकात, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कारीगरों से की मुलाकात, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कारीगरों से की मुलाकात, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश


जमशेदपुर, 18 अक्टूबर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बाराद्वारी के कुम्हारपारा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनके हस्तशिल्प की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीये और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की तथा स्वयं चाक पर मिट्टी घुमाकर दीये बनाए। दीयों में रंग भरकर उन्होंने कारीगरों के कौशल और परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीकात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा, “इस दिवाली, हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अभियान को मजबूती देनी चाहिए। मिट्टी के दीये न केवल पर्यावरण अनुकूल हैं, बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक विरासत और कारीगरों की मेहनत को भी दर्शाते हैं।”

जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कारीगरों से की मुलाकात, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

उन्होंने स्थानीय कुम्हारों के हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों से अपील की कि वे अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाएं, जिससे कुम्हार समुदाय के घरों में भी खुशियों की रोशनी जले।

साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ही हम इस संदेश को साकार कर सकते हैं।

उन्होंने कुम्हारों के पारंपरिक कौशल की प्रशंसा की और इसे आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया।यह मुलाकात न केवल कारीगरों के लिए प्रोत्साहन का माध्यम बनी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

विधायक की इस पहल ने कुम्हारपारा में उत्साह का माहौल बनाया और स्थानीय लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now