20250909 153426

चांडिल में हाथियों के आतंक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, “हाथी भगाओ, फसल बचाओ” रैली

चांडिल में हाथियों के आतंक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, “हाथी भगाओ, फसल बचाओ” रैली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला-खरसवां, 9 सितंबर : चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से त्रस्त किसानों ने मंगलवार को “हाथी भगाओ, किसान का फसल बचाओ” बैनर तले विशाल रैली निकाली। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसान बाइक और पैदल मार्च करते हुए माठिया के पुराने सिनेमा घर से नारेबाजी के साथ चांडिल रेंज ऑफिस पहुंचे।

किसानों ने रेंजर के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें हाथियों से फसल और घरों को होने वाले नुकसान की भरपाई, प्रभावित क्षेत्रों में ठोस बचाव व्यवस्था, और समय पर मुआवजा भुगतान की मांग प्रमुख थी। रेंजर शशि रंजन ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रत्येक बिंदु पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने माना कि मांगें जायज हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वन विभाग की सुविधाएं पर्याप्त हैं। मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए वरीय अधिकारियों से पत्राचार करने का आश्वासन दिया।

आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। JLKM नेता तरुण महतो ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ है और जरूरत पड़ने पर यह मुद्दा सदन तक ले जाया जाएगा। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रेंजर शशि रंजन ने बताया कि अब तक प्राप्त सभी मामलों का निष्पादन कर दिया गया है और मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। किसानों ने लिखित आवेदन पर हस्ताक्षर कर रेंज ऑफिस में जमा किया।

 

Share via
Share via