झूठ से बिछड़े हाथी ने अतकी पंचायत के कई टोला में मचाया उत्पात.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : शुक्रवार की रात को झूठ से बिछड़े  हाथी ने डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड स्थित अतकी पंचायत के कई गांव टोला में उत्पात मचाया है जिसमें अतकी  पंचायत के लूकैया गांव में सोमर महतो के निर्माण हो रहे पीएम आवास के दीवाल को तोड़कर पूरी तरह छतिग्रस्त करते हुए बगल की छत में रखें धान को भी सुढ के माध्यम से चट कर गया। इस दौरान हाथी ने अतकी के गणेश महतो के बारी में केला एवं अन्य फसल को हल्का बर्बाद किया है तथा अतकी के छतरबोरा टोला के कारी देवी का लगभग1 क्विंटल धान को चट कर गया।

वही भैरवाटांड़ में ईश्वर महतो के बारी का घेरान को तोड़ते हुए बारी में लगे सब्जी की खेती को हल्का नुकसान पहुंचाया तो वही भैरवाटांड़ में ही कारु राम के घर का एलबस्टर से बना दरवाजा को क्षति पहुँचाया है। साथ ही साथ बरवाटांड़ के हीं सेवा महतो के आंगन में रखे धान को हाथी ने दीवाल को तोड़ते हुए धान चट कर गया। घटना की सूचना पर आजसू के केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो उर्फ छोटू दा अतकी पंचायत का दौरा करते हुए घटना का जायजा ले कर वन विभाग को हाथियों द्वारा क्षति पहुंचाने के एवज में मुआवजे की मांग करते हुए कहा है की खुद आकलन कर जल्द ही ग्रामीणों का मुआवजा दिया जाए।

वही मुखिया प्रतिनिधि राजू मुंडा ने बताया कि रात 8:30 बजे तीन हाथियों का झुंड अतकी पंचायत के लूकैया ,छतर बोरा ,  बोरवाटांड  में निर्माण हो घर  के दीवाल सहित खेती बर्बाद किया है जिसमें 90 से ₹100000 तक का नुकसान पहुंचा है। श्री मुंडा ने  कहा कि वन अधिकारियों को रात को ही घटना की सूचना दे दी गई है तथा आश्वासन मिला है कि वन विभाग का एक टीम इन गांवों का दौरा कर क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा देगी। हालांकि हाथी की संख्या के बारे में ग्रामीणों ने स्पष्ट संख्या नहीं बताया है कोई एक बता रहा है कोई तीन बता रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow