पुलिस और नक्सलियों के बीच हई मुठभेड़.

लातेहार : लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा जंगल में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा लगा हुआ है.इसी सूचना पर झारखंड जगुआर पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान में निकली.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जंगल में पहुंचते ही पुलिस को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी आरंभ कर दी. जवाब में पुलिस ने भी नक्सलियों को निशाना साधकर गोलीबारी आरंभ की. लगभग आधा घंटा से दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है. फ़िलहाल।पुलिस नक्सलियों को घेरने का प्रयास कर रही है. वहीं मुठभेड़ स्थल पर पुलिस का अतिरिक्त बल भी भेज दिया गया है.

हालांकि अभी तक नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में किसी के भी घायल होनें की सूचना नही है.

Share via
Share via