20260222 195730

वासेपुर का गैंग्स्टर प्रिंस खान का नया ठिकाना पाकिस्तान का पंजाब प्रांत !सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…प्रिंस और फहीम खान के बिच बढ़ी टेंशन…

वासेपुर का गैंग्स्टर प्रिंस खान का नया ठिकाना पाकिस्तान का पंजाब प्रांत !सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…प्रिंस और फहीम खान के बिच बढ़ी टेंशन…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260222 195730

क्या वासेपुर में एक बार फिर गैंग्स ऑफ़ वासेपुर पार्ट 3 का प्लॉट तैयार!

धनबाद के वासेपुर का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिपा हुआ है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती सख्ती से दुबई में उसका रहना मुश्किल हो गया, जिसके बाद उसने यह नया ठिकाना चुना।

दुबई से फरार होने का कारण !

भारतीय एजेंसियों की सक्रियता और दुबई प्रशासन की कार्रवाई ने प्रिंस खान को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह नाम बदलकर छिपा था, लेकिन दबाव बढ़ने पर पाकिस्तान शिफ्ट हो गया। उसके सात करीबी साथी भी अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं, जो उसके नेटवर्क का अहम हिस्सा थे।

प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क

पाकिस्तान पहुंचते ही प्रिंस खान ने वहां सक्रिय संदिग्ध तत्वों और एक प्रतिबंधित संगठन से संपर्क साधा। अवैध तरीके से सीमा पार करने से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि सीमा पार से भारत में अपराध की साजिश रची जा रही हो।
प्रिंस खान के एक ऑडियो वायरल कर अपने मामा और उसके पुरे परिवार को जान मारने की धमकी दी है और साथ ही दो दिन पुर्व फहीम के बेटे के ड्राइवर पर हुए जान लेवा हमला को एक ट्रायल बताया और कहा अब इक़बाल और पुरे फहीम खान के सल्तनत को समाप्त कर देने की धमकी भी दी है। पुलिस उस ऑडियो की जाँच कर रहा है।

पुलिस और एजेंसियों की कार्रवाई

धनबाद पुलिस ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए नेशनल एजेंसियों से संपर्क किया। इंटरपोल से मदद मांगी गई है, जबकि खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। प्रिंस के खिलाफ 112 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्याएं, फायरिंग और रंगदारी शामिल हैं।

फैला हुआ अपराधी नेटवर्क

प्रिंस का साम्राज्य धनबाद-झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर और विदेशों तक फैला है। दुबई से वह व्यापारियों को धमकाता रहा, जबकि गुर्गे जमीन और धंधों में निवेश करते थे। जमशेदपुर, पलामू जैसे इलाकों में भी सक्रियता बनी हुई है।

प्रमुख आपराधिक घटनाएं

24 नवम्बर 2021 को महताब आलम उर्फ नन्हे की गोली मारकर हत्या

मई 2022 को ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर पर उसके गुर्गो ने की फायरिंग

दिसंबर 2022 को क्लिनि लैब पर फायरिंग करवाई

फरवरी 2023 को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या करवाई

मई 2023 को उसके इशारे पर वैसेपुर के डॉन फहीम खान के बेटे इक़बाल और उसके सहयोगी ढोलू पर फायरिंग

अक्तूबर 2023 को व्यवसाई दीपक अग्रवाल को उसके इशारे पर गोली मारी

20 फरवरी (हालिया) उसके लोगो ने इकबाल के ड्राइवर पर चलाई गोली

झारखंड के प्रमुख व्यापारियों से रंगदारी वसूली का लंबा इतिहास। नन्हे हत्याकांड के बाद फरार हो गलत पासपोर्ट से दुबई पहुंचा।

प्रिंस खान धनबाद के वासेपुर क्षेत्र का कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका वास्तविक नाम हैदर अली है और वह वासेपुर के डॉन जिनके नाम पर (गैंग्स ऑफ़ वासेपुर बनी) फहीम खान की बहन नासरीन से का बेटा है उसके पिता का नाम नासिर खान है इस तरह प्रिंस, फहीम का भांजा है। नासिर के चार बेटे हैं: प्रिंस, गोपी, गॉडविन और बंटी।

परिवार की जड़ें वासेपुर के पुराने गैंगस्टर शफीक खान से जुड़ी हैं, जिनकी हत्या के बाद बेटे फहीम और शमीम ने अपराध की राह अपनाई। शमीम की हत्या हो चुकी, जबकि फहीम जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में उम्रकैद काट रहा है।फहीम खान के जेल जाने के बाद प्रिंस अपने मामा फहीम खान के जेल जाने के बाद पुरे सल्तनत को अपने जिम्मे में लें लिया कुछ वर्षो तक मामा फहीम के इशारे पर प्रिंस खान उनके गैंग्स का कमान अपने हाथों में लें लिया पर रेल टेंडर और रंगदारी के हिस्सेदारी को लेकर मामा भांजे में टन गयी और फिर दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे देखते ही देखते दोनों गुटों की आपसी रंजिश के कारण कइयों की जान चली गयी और अभी भी रंगदारी वर्चस्व को लेकर खूनी गैंगवार चल रहा है।

प्रिंस का पूरा परिवार (माता-पिता सहित अन्य सदस्य) फरार है, संभवतः कोलकाता या दुर्गापुर में छिपे हैं। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। प्रिंस खुद दुबई से पाकिस्तान शिफ्ट हो चुका है।

 

Share via
Share via