20201202 205306

हजारीबाग जिले के डीसी के सेवानिवृत्त आदेशपाल विश्वनाथ प्रजापति को दी गयी विदाई.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : डीसी कार्यालय के आदेशपाल विश्वनाथ प्रजापति 30 नवम्बर 2020 को सेवानिवृत्त हो गए। इन्होंनें अपने सेवाकाल में लगभग 30 डीसी के साथ कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। उन्होंनें अपनी सेवा 1 अप्रैल 1990 में तात्कालिक डीसी अशोक कुमार सिन्हा के कार्यकाल में शुरू की थी तथा 30 नवम्बर 2020 को वर्तमान डीसी आदित्य कुमार आनन्द के कार्यकाल में सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंनें कई डीसी के साथ बेहतर सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया भी किया गया।

इस अवसर पर गुरुवार को डीसी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थापना उपसमाहर्ता सुनील कुमार ने विश्वनाथ प्रजापति को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंनें कहा कि इनके कार्यकाल के दौरान इनकी सेवा सराहनीय रही है तथा आने वाले कर्मियों को भी इनसे सीख लेने की जरूरत है। मैं इनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ। इस अवसर पर हजारीबाग जिले के डीसी कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Share via
Share via