20201029 172809

पुराने टायर में लगी भीषण आग.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालूमाथ : गुरुवार दोपहर बालूमाथ प्रखण्ड स्तिथ दुर्गा मंडप के बगल में रखें खाली जगह पर रखे पुराने टायर में भीषण आग लग गयी। जिससे लगभग एक घण्टे तक अफरातफरी मची रही। मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह,एसआई दीपक नारायण सिंह ने अपने दल-बल के साथ घटनस्थल पहुंचकर आसपास के इलाके को खाली करवाया। और एतियात के तौर पर एनएच 99 के दोनों वाहनों का परिचालन एतियात के तौर पर रोक दिया ताकी आग की लपटों से कोई अप्रिय घटना न घटे। वही थाना प्रभारी ने लातेहार अग्निशमन विभाग को फोन कर अग्निशमन मंगवाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। और आसपास की दुकानों को नुकसान नही हो पाया।

इस दौरान 70 से अधिक पुरानी टायर जलकर राख हो गयी। बताया जाता है उक्त टायर जाकिर टायर दुकान का था। इस दौरान आग लगने से धुआं की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक देखी गयी।

Share via
Share via