IMG 20210603 WA0022

उर्जा मित्रों के समक्ष आर्थिक संकट, ऊर्जा मित्रों के साथ विलिंग एजेंसी द्वारा किया गया छल कपट.

गिरीडीह : गिरीडीह जिले के उर्जा मित्रों के समक्ष आर्थिक संकट घर आने लगी है, क्योंकि ऊर्जा मित्रों के साथ विलिंग एजेंसी द्वारा छल कपट किया जा रहा है। ऊर्जा मित्र रंजीत कुमार ने बताया कि बिलिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक मजदूरी नहीं दी जा रही है। बताया कि नया बिलिंग एजेंसी पीएमटी ने गिरिडीह जिला अंतर्गत पड़ने वाले सभी अनुमंडल क्षेत्र में बिजली बिलिंग का टेंडर लिया है तथा अप्रैल 2021 से नया फरमान जारी कर उर्जा मित्रों के साथ समस्या खड़ा कर दिया, जिसके कारण क्षेत्र में सभी ऊर्जा मित्र परेशान हो गए हैं क्योंकि एजेंसी द्वारा उर्जा मित्रों को ₹15000 की बतौर जमानत राशि की मांग तथा बिलिंग कमिशन प्रति बिल ₹4 देने की बात कही जा रही है, तथा ऊर्जा मित्रों के लिए बिलिंग उपभोक्ताओं की संख्या बारह सौ निर्धारित किया गया जिससे प्रत्येक उर्जा मित्रों को मात्र 48 सौ रुपया ही मिलेंगे जो जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में ऊर्जा मित्र प्रमोद मंडल ने बताया अपनी इस समस्या को लेकर बुधवार को ऊर्जा मित्रों की एक प्रतिनिधिमंडल बगोदर विधायक विनोद सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाया है। वही विधायक श्री सिंह ने भी ऊर्जा मित्रों को आश्वस्त किया जल्द ही बिलिंग एजेंसी से बात कर समस्या का समाधान करेंगे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via