20250925 133457

रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में घर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोग और पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via