20260315 101033

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव, शाम 4–5 बजे चुनाव आयोग की हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग की ओर से यह घोषणा शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है। इन चुनावों के तहत पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा कराने पर विचार कर रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को सुचारु और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।

चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार और राजनीतिक दलों को आयोग के नियमों के तहत ही चुनावी गतिविधियां संचालित करनी होंगी।

चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की उम्मीद है और सभी दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

Share via
Share via