20251111 213731

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अपराह्न 5 बजे तक 73.88% मतदान

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। उपचुनाव में कुल 300 मतदान केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से मतदान संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अपराह्न 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 73.88% दर्ज किया गया। क्लोजिंग पोल, एंड ऑफ पोल और स्क्रूटनी के बाद अंतिम आंकड़े अद्यतन किए जाएंगे। मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित है।

एमसीसी उल्लंघन के चार मामले दर्ज

के रवि कुमार ने बताया कि आज एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) और अन्य उल्लंघनों के लिए दो एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें एक सोशल मीडिया पोस्ट में वोट की गोपनीयता का उल्लंघन और दूसरा मतदान के दिन नकदी के साथ घूमने का मामला शामिल है।

इससे पहले उपचुनाव अवधि में दो अन्य एमसीसी केस दर्ज हुए थे एक लाइसेंसधारी हथियार के साथ चुनावी अवधि में घूमने और दूसरा एआई का उपयोग कर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने का। इस प्रकार कुल चार एमसीसी उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं।

मतदान दलों की वापसी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि केवल तीन मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक वापस लौट आएंगी। ये तीन केंद्र आंतरिक इलाकों में स्थित हैं, इसलिए संबंधित पोलिंग पार्टियां कल सुबह वापस आएंगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व अनुमति प्राप्त कर ली गई थी और आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है। सभी प्रत्याशियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित कार्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share via
Share via