गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल कंटेंट याचिका दायर
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल कंटेंप्ट (आपराधिक अवमानना) याचिका दायर की गई है। यह याचिका आज़ाद अधिकार सेना के अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर की गई, जिसमें दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ की गई कथित अवमाननापूर्ण टिप्पणियों का हवाला दिया गया है। याचिका में दुबे को नियमानुसार दंडित करने की मांग की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह विवाद सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान से उत्पन्न हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट अपनी संवैधानिक सीमाओं से आगे जा रहा है, संसद द्वारा पारित कानूनों को रद्द कर रहा है, और देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए ज़िम्मेदार है। इस बयान की विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस, आप, और सीपीआई ने कड़ी आलोचना की है और इसे न्यायपालिका पर हमला और लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। कांग्रेस नेताओं जैसे जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सुप्रीम कोर्ट को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।
रिम्स निदेशक की बर्खास्तगी और भ्रष्टाचार के आरोप: झारखंड में सियासी घमासान
हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुबे के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना न होने की बात कहकर इससे किनारा कर लिया, इसे उनका व्यक्तिगत बयान करार दिया। कुछ विपक्षी नेताओं, जैसे आप की प्रियंका कक्कड़ और कांग्रेस के माणिकम टैगोर, ने सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर दुबे के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। फिलहाल, इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख या आगे की प्रगति के बारे में कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

















