गोड्डा : मेहरमा में अवैध हथियार बरामद, दो देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
गोड्डा : मेहरमा में अवैध हथियार बरामद, दो देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोड्डा : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
क्या है मामला ..
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल को शाम करीब 5:10 बजे फूलन देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष), पति जितेन्द्र कुमार मंडल, निवासी ग्राम सिंघाड़ी, थाना मेहरमा ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि उनके ससुर निरंजन मंडल अपने घर में दो देशी कट्टा रखे हुए हैं।
सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरंजन मंडल के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनकी निशानदेही पर घर से दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए गए।
बुजुर्ग हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद हथियारों को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी निरंजन मंडल (उम्र लगभग 65 वर्ष, पिता स्वर्गीय देवी मंडल, निवासी सिंघाड़ी) को गिरफ्तार कर लिया।
क्या लगाई गई धारा
इस मामले में मेहरमा थाना कांड संख्या 58/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। पुलिस ने दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।















