20250823 190511

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025: तीसरे दिन भव्य समापन, बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को दिलाया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का समापन शनिवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में एक भव्य समारोह के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन ने झारखंड के 49 स्कूलों, 26 विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों से आए 15,000 से अधिक छात्रों, शोधार्थियों और उद्यमियों की भागीदारी के साथ इतिहास रच दिया। यह आयोजन राज्य के सबसे बड़े युवा-आधारित कार्यक्रमों में से एक बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व का विषय है। युवा जब सपनों को मेहनत और ईमानदारी से जोड़ते हैं, तो देश की दशा और दिशा बदल जाती है।

उन्होंने युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दिलाया, जिसने उपस्थित सभी में राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा जागृत की।

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा।जिनके संयोजन में यह आयोजन हुआ है, उन्होंने एक्सपो ने युवाओं और संस्थानों को एक मंच पर लाकर भारत के उज्ज्वल भविष्य की झलक पेश की। यह झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भी युवाओं की प्रतिभा और नवाचार की सराहना करते हुए इसे भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।

समापन समारोह में फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्थानों को सम्मानित किया गया। जिसमें जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI) को प्रथम स्थान मिला वहीं द्वितीय स्थान 3इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) रहा और तृतीय स्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को मिला।

तीन दिनों तक चले इस एक्सपो में स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों के स्टॉल्स ने भारत के तकनीकी और अनुसंधान क्षेत्र की प्रगति को प्रदर्शित किया। वहीं मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों को बढ़ावा देने वाले स्टॉल्स ने आत्मनिर्भरता की भावना को बल दिया। इस दौरान हजारों छात्रों और शोधार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया।

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 ने यह साबित किया कि भारत का युवा केवल सपने देखने वाला नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए प्रतिबद्ध भी है। इस आयोजन ने झारखंड की धरती से एक शक्तिशाली संदेश दिया है जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी भारत स्वर्णिम होगा।

Share via
Share via