sadak

Hazaribag News :- 4 बच्चो को माँ को मिली भयानक मौत सड़क पे उतरे गुस्से से लोग

Hazaribag News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

4 बच्चो की माँ की अकाल और भयावह मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। उसका पति भुनेश्वर प्रजापति बोल नहीं पाता है। अपने बच्चों की परवरिश और रोजी रोटी की खातिर वह घर की दहलीज लांघी थी। घर का चूल्हा जलता रहे इस कारण आज वह कोयला चुनने गई थी। इसी क्रम में ओबी से दबने के कारण उसकी मौत हो गई। जहां वह दबी वह इलाका सोनबरसा के त्रिवेणी-सैनिक माइनिंग डंप एरिया के अंडर आता है। यहां आए दिन वहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते है। 37 साल की सुनिता देवी की मौत के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उसकी 3 बेटी और एक बेटा है। इनकी उम्र 7 से 18 के बीच है।

गुस्साये लोगों ने बड़कागांव -हजारीबाग मुख्य पथ को 13 माईल के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग कंपनी से मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे है। मौके पर बड़कागांव के SI अभय कुमार व प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश में जूटे थे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़कागांव, पश्चिमी जिप सदस्य प्रतिनिधि इब्राहिम, बड़कागांव मध्य पंसस रितेश कुमार ठाकुर के साथ सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Share via
Share via