Ranchi News:- राज्यभर के पीडीएस दुकानदार हड़ताल पर, रांची में तीन दिन 6 लाख लाभुकों को नहीं मिलेगा अनाज

Ranchi News:- राज्यभर के पीडीएस दुकानदार हड़ताल पर, रांची में तीन दिन 6 लाख लाभुकों को नहीं मिलेगा अनाज

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

रांची सहित राज्यभर में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) काे सशक्त बनाने का अभियान चल रहा है। एक फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में राशन कार्ड के लाभुकों का आधार सीडिंग, कार्ड में किए गए फर्जीवाड़ा का सत्यापन, एक ही लाभुक का नाम दाे-तीन कार्ड में दर्ज हाेने और बायोमैट्रिक्स की गड़बड़ी दूर करना है, लेकिन ये सभी काम जिन राशन डीलरों काे करने हैं, लेकिन इसके बदले मात्र एक रुपए प्रति किलाे खाद्यान की दर से कमीशन दिया जा रहा है।

10 वर्षों से इसी कमीशन पर पीडीएस दुकानदार काम कर रहे हैं। कमीशन बढ़ाने सहित 7 सूत्री मांगाें काे पूरा करने की मांग पूरी होती न देख नाराज राज्यभर के 25 हजार से अधिक पीडीएस दुकानदार मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। 9 फरवरी तक हड़ताल चलेगी। इस वजह से पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के दाैरान भी खाद्यान्न का वितरण, आधार सीडिंग व राशन कार्ड में सुधार का काम ठप हाे गया है। वहीं अगले तीन दिन रांची के 6 लाख लाभुकों को अनाज नहीं मिल सकेगा। रांची में 2100 से अधिक पीडीएस दुकानें बंद रहीं। फेयर प्राइस शाॅप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि 10 फरवरी से खाद्यान्न का वितरण व आधार सीडिंग का काम हाेगा।

हर माह 31 हजार रुपए मानदेय देने की मांग

{पीडीएस दुकानदारों ने राजस्थान, गुजरात, एमपी, कर्नाटक की तर्ज पर सभी दुकानदारों काे प्रति माह 31 हजार रुपए मानदेय देने की मांग की है। {खाद्यान्न पर कमीशन काे एक रुपए प्रति किलाे से बढ़ाकर तीन रुपए प्रति किलाे किया जाए। {राशन दुकानों में आवंटन के आधार पर पर्याप्त खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाया जाए। ई-पाॅश मशीन में 2जी सिम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी की समस्या हाेती है। इसलिए 4जी सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow