20260201 211733

हजारीबाग पुलिस ने जंगल में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तस्कर फरार; भारी मात्रा में नकली बोतलें, स्टिकर और स्पिरिट बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई आदिवासी टोला के जंगल में छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से नकली विदेशी शराब (जैसे इम्पीरियल ब्लू, आइकॉनिक व्हाइट, मैकडॉवेल्स आदि ब्रांड्स की नकल) बनाई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक श्री साहिद रजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम मौके पर पहुंची तो एक मिट्टी का झोपड़ीनुमा ढांचा मिला, जहां नकली शराब पैकिंग का काम चल रहा था।

तस्करों ने पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन घने जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। हालांकि, स्थानीय चौकीदार ने तस्करों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

बरामद सामग्री का विवरण

– 10 प्लास्टिक बोरे में लगभग 200 खाली 375 мл शीशे की बोतलें
– एक कार्टून में इम्पीरियल ब्लू कंपनी की 375 мл की 5 भरी बोतलें (कंपनी स्टीकर सहित)
– आइकॉनिक व्हाइट कंपनी की भरी बोतल (ढक्कन लगा हुआ)
– मैकडॉवेल्स कंपनी की बिना ढक्कन वाली भरी बोतल
– एक बड़े प्लास्टिक झोले में करीब 500 बोतल ढक्कन (आइकॉनिक व्हाइट, स्टरलिंग रिजर्व B-7, इम्पीरियल ब्लू अंकित)
– एक अन्य झोले में रोल में लगभग 100 स्टिकर (इम्पीरियल ब्लू रिजर्व ग्रेन व्हिस्की, GOVT. एवं EXCISE DEPT बारकोड, FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखे हुए)
– 10 लीटर का सफेद प्लास्टिक जारकिन जिसमें स्प्रिट जैसी गंध वाला नशीला तरल पदार्थ

इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 31.01.2026 दर्ज किया गया है। धाराएं: 274/275/3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 47(ए) उत्पाद अधिनियम एवं 63/65 इंडियन कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via